10वाँ विज्ञान फिल्म महोत्सव कहां आयोजित हुआ?

Answer : वर्चुअल स्वरूप में

Explanation : विज्ञान फिल्म महोत्सव का 10वाँ संस्करण 27 नवंबर, 2020 को संपन्न हुआ। इस विज्ञान फिल्म महोत्सव के दौरान विज्ञान आधारित फिल्में ऑनलाइन रूप से प्रदर्शित की गईं। वर्चुअल रूप से विज्ञान से जुड़े विभिन्न विषयों पर मास्टर क्लासेज भी आयोजित की गई थी। विज्ञान प्रसार द्वारा हर वर्ष आयोजित किए जाने वाले यह महोत्सव इस बार त्रिपुरा स्टेट काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के साथ संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। इस वर्ष यह आयोजन मार्च माह में त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में होना था, लेकिन COVID-19 के चलते इसका आयोजन नवंबर में वर्चुअल स्वरूप में किया गया। त्रिपुरा के उप-मुख्यमंत्री विष्णु देव वर्मा ने इस चार-दिवसीय फिल्म महोत्सव का ऑनलाइन रूप से 24 नवंबर, 2020 को उद्घाटन किया था।
Related Questions
Web Title : 10va Vigyan Film Mahotsav Kahan Ayojit Hua