14 फरवरी को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

(A) भारतीय पर्यटन दिवस
(B) वेलेंटाइन डे
(C) राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस
(D) राष्ट्रीय गणित दिवस

Question Asked : UPSC CDS Exam 2019 (II)

Answer : वेलेंटाइन डे

Explanation : 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे दिवस मनाया जाता है। यह विश्व के अधिकांश देशों में प्रेम दिवस के रूप में मनाया जाता है। वेलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है और इसकी शुरुआत कैसे हुई, इसके स्पष्ट प्रमाण नहीं है। मान्यता है कि 270 ई. में रोमन साम्राज्य का राजा क्लाउडियस गोथिकस द्वितीय था। कहा जाता है कि वो प्रेम संबंधों और शादी के सख्त खिलाफ था। उसका मानना था कि प्रेम या शादी से सैनिक लक्ष्य भूल जाते हैं। इसलिए उसने सैनिकों के विवाह करने पर रोक लगा दी। उसी राज्य में संत वेलेंटाइन भी हुए। उन्होंने इस आदेश का विरोध किया तो क्लाउडियस ने उन्हें मौत के घाट उतरवा दिया। माना जाता है कि संत वेलेंटाइन ने जिस दिन बलिदान दिया उस दिन तारीख 14 फरवरी थी। इसके बाद से इसी दिन वेलेंटाइन डे मनाया जाने लगा। जबकि कुछ इतिहासकारों का मानना है कि वेलेंटाइन को जेल में बंद कर दिया गया था और उन्होंने वहां से जेलर की बेटी को एक खत लिखा। वो लड़की संत वेेलेंटाइन को बहुत मानती थी। इस खत के अंत में संत ने ‘फ्रॉम योर वेलेंटाइन’ लिखा था।
Tags : राष्ट्रीय दिवस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : 14 February Ko Konsa Divas Manaya Jata Hai