1504 ईसवी में आगरा की स्थापना किसने की?

(A) मुहम्मद बिन तुगलक
(B) पिफरोज तुगलक
(C) बहलोल लोदी
(D) सिकन्दर लोदी

Answer : सिकन्दर लोदी

Explanation : 1504 ईसवी में आगरा की स्थापना सिकन्दर लोदी ने की थी। इसका मूल नाम निजाम खां था व इसने सिकंदर लोदी की उपाधि ली थी। उसका उपनाम गुलरुखी था और इसी नाम से वह फारसी में कविताएं लिखा करता था। सिकन्दर लोदी ने राजपूताने के शासकों पर नियंत्रण के उद्देश्य को ध्यान में रखकर तथा व्यापारिक मार्गो पर नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से दिल्ली के स्थान पर आगरा को वर्ष 1504 ई. में राजधानी बनायी। विदित तो कि बहलोल लोदी की मृत्यु के बाद उसका पुत्र सिकंदर लोदी दिल्ली की गद्दी पर बैठा। सिकंदर लोदी वंश का सर्वश्रेष्ठ शासक था व्यक्तित्व को सुंदर बनाये रखने के लिए वह दाढी नही रखता था। सिकंदर लोदी के काल में ही संगीत की पुस्तक ‘लज्जते सिकंदरी’ की रचना हुई, यह शहनाई बजने पर झूम उठता था।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन भारत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : 1504 Isvi Mein Agra Ki Sthapna Kisne Ki