1585 में अकबर ने अपनी राजधानी कहां स्थानांतरित की?
(A) काबुल
(B) लाहौर
(C) फतेहपुर सीकरी
(D) मुल्तान
Question Asked : [RAS/RTS (Pre) Opt. History 2006]
अकबर का राज्याभिषेक 14 फरवरी 1556 ई. में पंजाब के गुरुदासपुर जिले में कलानोर नामक स्थान पर हुआ था। उस सय अकबर की आयु मात्र 13 वर्ष 4 माह थी। 1585 में अकबर ने फतेहपुरी सीकरी को अपनी नयी राजधानी बनाया। यहां अकबर ने एक ढालू पहाड़ी टीले पर, जो दो मील लंबा तथा एक मील चौड़ा था। एक बहुत ही शानदार शहर बसाया। इसके तीनों तरफ दीवारों तथा चौथी तरफ कत्रिम झील थी। दीवारों में 9 दरवाजे थे। मुख्य दरवाजा आगरा दरवाजा था, जिसका रुख शहर की तरफ न था। इसके अंदर खास-खास इमारतों में सरकारी दफ्तार, दीवाने खास तथा दीवाने आम, टकसाल, पंचमहल, मरियम का महल, तुर्की सुल्ताना का महल, बादशाह का शयनागार तथा पुस्तकालय, जोधाबाई का महल तथा बीरबल के महल थे। इसकी सीमा से बाहर जामा मस्जिद है, जिसमें एक भव्य द्वार है जो 'बुलंद दरवाजा' के नाम से प्रख्यात है। मस्जिद के भीतर शेख सलीम चिश्ती की सफेद संगमरमर की कब्र बनी हुई है। फतेहपुरी सीकरी को बनवाने में 11 वर्ष (1559 से 1570 ई.) लगे थे। फतेहपुरी सीकरी 1569 ई. से 1585 ई. तक मुगल साम्राज्य की राजधानी बनी रही। सन् 1585 के बाद अकबर को उजबेक आक्रमण का सामन करने के लिए लाहौर जाना पड़ा, तब से वह सीकरी में कभी-कभी बहुत ही थोड़े समय के लिए आ पाता था। 1585 से सीकरी के महल सेवकों की देखरेख में छोड़ दिये गये और यह नगर उजाड़ सा दिखने लगा।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी, प्राचीन काल भारत, मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams