1857 का विद्रोह क्यों असफल रहा?

Why was the revolt of 1857 unsuccessful?

(A) हिन्दू-मुस्लिम एकता की कमी
(B) किसी सामान्य योजना और केन्द्रीय संगठन की कमी
(C) इसके प्रभाव का सीमित क्षेत्र
(D) जमींदारों की असहभागिता

Answer : किसी सामान्य योजना और केन्द्रीय संगठन की कमी

कोहिनूर हीरा ब्रिटेन की महारानी के पास है। भारत का गौरव कहे जाने वाला कोहिनूर इस समय ब्रिटेन की महारानी के ताज की शोभा बढ़ा रहा है। कोहिनूर का अर्थ होता है रोशनी का पहाड़। प्राचीन भारत की शान कोहिनूर हीरे की खोज भारत के आंध्र प्रदेश राज्य के गोलकुंडा की खदानों में हुई थी। एक समय इसे दुनिया का सबसे बड़ा हीरा माना जाता था। कोहिनूर सबसे पहले 12वीं शताब्दी में काकतीय साम्राज्य के पास था। जहां वारंगल के एक मंदिर में कोहिनूर हिंदू देवता की आंख के तौर पर मंदिर की शोभा बढ़ा रहा था। सबसे पहले वहां से अलाउद्दीन खिलजी के सेनापति मालिक काफूर ने 1310 में इसे लूट लिया और खिलजी को भेंट कर दिया। इसके बाद इसने दिल्ली सल्तनत के विभिन्न राज्यों की शोभा बढ़ाई।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : 1857 Ka Vidroh Kyu Asafal Raha