1857 की क्रांति की शुरुआत कहाँ से हुई?
(A) कलकत्ता से
(B) दिल्ली से
(C) झांसी से
(D) मेरठ से
Explanation : 1857 की क्रांति की शुरुआत मेरठ से हुई थी। 1857 के विद्रोह का प्रारम्भ 10 मई, 1857 को उत्तर प्रदेश में मेरठ के सैनिकों द्वारा किया गया। धीरे-धीरे यह विद्रोह दिल्ली, बनारस, इलाहाबाद, कानपुर, बरेली, झांसी, अवध्, जगदीशपुर (बिहार) तक फैल गया। दिल्ली में जाकर सैनिकों ने अंग्रेजी सत्ता को समाप्त करके बहादुर शाह जफर को भारत का सम्राट घोषित कर दिया था। वीर सावरकर ने 1857 की क्रांति को भारत का प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन कहा है।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : आधुनिक भारत प्रश्नोत्तरी, इतिहास प्रश्नोत्तरी, सर्वोच्च न्यायालय
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams