1905 में हुआ बंगाल विभाजन कब तक बना रहा?

(A) प्रथम विश्वयुद्ध तक जिसमें अंग्रेजों का भारतीय सैनिकों की आवश्यकता पड़ी और विभाजन समाप्त किया गया।
(B) सम्राट जॉर्ज द्वारा दिल्ली में वर्ष 1911 के शाही दरबार में कर्जन के अधिनियम को निराकृत किए जाने तक।
(C) महात्मा गांधी द्वारा अपना सविनय अवज्ञा आंदोलन आरंभ करने तक।
(D) भारत के वर्ष 1947 में हुए विभाजन तक, जब पूर्वी बंगाल, पूवी पाकिस्तान बन गया।

Answer : सम्राट जॉर्ज द्वारा दिल्ली में वर्ष 1911 के शाही दरबार में कर्जन के अधिनियम को निराकृत किए जाने तक।

Explanation : लॉर्ड कर्जन ने विभिन्न प्रशासकीय कार्यों में सबसे अधिक विवादास्पद कार्य वर्ष 1905 में किया गया बंगाल का विभाजन था। इस योजना के अनुसार अविभाजित बंगाल को बंगाल एवं पूर्वी बंगाल में विभाजित करना था। बंगाल में राष्ट्रीय चेतना को कमजोर करने के लिए बंगाल को विभाजित किया गया था। बंगाल विभाजन को वर्ष 1911 के दिल्ली दरबार के समय रद्द किया गया था।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी बंगाल का विभाजन
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : 1905 Mein Hua Bengal Vibhajan Kab Tak Bana Raha