1946 में निर्मित सरकार में कार्यपालिका परिषद के उप-सभापति कौन थे?

(A) जवाहरलाल नेहरू
(B) डॉ. एस. राधाकृष्णन
(C) सी. राजगोपालचारी
(D) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

Answer : जवाहरलाल नेहरू

Explanation : 24 अगस्त, 1946 को अंतरिम राष्ट्रीय सरकार की घोषणा इस अवस्था के साथ की गयी की अंतरिम सरकार 2 सितंबर, 1946 को कार्यभार संभालेगी। वायसराय इसमें कार्यपालिका परिषद का पदेन अध्यक्ष तथा नेहरू को उपाध्यक्ष या उप-सभापति बनाया गया। अंतरिम सरकार की कार्यकारी शाखा का कार्य वायसराय की कार्यकारी परिषद करती थी जिसकी अध्यक्षता वायसराय द्वारा की जाती थी। इसमें कांग्रेस द्वारा नामित 3 मुस्लिम सदस्यों सहित कुल 12 सदस्य शामिल थे। भारत में ब्रिटिशों के आने के बाद यह प्रथम अवसर था जब भारत की सरकार भारतीयों के हाथों में थी। 26 अक्टूबर को लीग द्वारा नामित 5 सदस्य इसमें शामिल हुए और इन नए सदस्यों के लिए स्थान बनाने के लिए कांग्रेस द्वारा नियुक्त सदस्यों में हेर-फेर किया गया।
Tags : राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : 1946 Mein Nirmit Sarkar Mein Karyapalika Parishad Ke Up Sabhapati Kaun The