1947 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष कौन थे?

(A) जवाहरलाल नेहरू
(B) आचार्य जे. बी. कृपलानी
(C) मौलाना अबुल कलाम आज़ाद
(D) डॉ. राजेंद्र प्रसाद

Answer : आचार्य जे. बी. कृपलानी

Explanation : 15 अगस्त 1947 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष आचार्य जे. बी. कृपलानी थे। कृपलानी एक दार्शनिक, गांधीवादी, समाजवादी, पर्यावरणविद और स्वतंत्रता सेनानी थे। जो भारत की स्वतंत्रता के समय कांग्रेस के अध्यक्ष थे। जीवंतराम भगवानदास कृपलानी 1912 से 1917 तक बिहार में 'ग्रियर भूमिहार ब्राह्मण कॉलेज मुजफ्फरपुर' में अंग्रेजी और इतिहास के प्राध्यापक रहे और इसी दौरान वह महात्मा गांधी के संपर्क में आए जब बिहार में चंपारण सत्याग्रह हुआ। 1919 में उन्होंने थोड़े समय के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में भी पढ़ाया। 1920 से 1927 तक कृपलानी महात्मा गांधी द्वारा स्थापित गुजरात विद्यापीठ के प्रधानाचार्य रहे। यहीं से उन्हें आचार्य कृपलानी कहा जाना शुरू हुआ।

Answers by users

Hariom, July 30, 2021

1946 कांग्रेस के अधिवेशन के अध्यक्ष जे बी कृपलानी थे न की 1947 की 15 अगस्त 1947 ईस्वी के बाद कुछ महीने बाद 1947 के पहले ही उन्होंने त्यागपत्र दिया और 1947 अधिवेशन की अध्यक्षता डॉ प्रसाद ने किया।

Related Questions
Web Title : 1947 Me Bharatiya Rashtriya Congress Ka Adhyaksh Kaun The