1947 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे?

(A) जे.बी. कृपलानी
(B) जवाहरलाल नेहरू
(C) सी. राजगोपालाचारी
(D) राजेंद्र प्रसाद

Answer : जे.बी. कृपलानी

Explanation : 1947 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष जे.बी. कृपलानी थे। उनका पूरा नाम जीवटराम भगवानदास कृपलानी था। वह कांग्रेस के मेरठ में आयोजित 54वें अधिवेशन नवंबर 1946 में अध्यक्ष बने, जो भारत के स्वतंत्रता (15 अगस्त 1947) के समय कांग्रेस के अध्यक्ष थे। कृपलानी पहले एक शिक्षक थे बाद में राजनेता बन गये। इसके अलावा वह एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, गांधीवादी, समाजवादी, पर्यावरणवादी भी थे। बता दे कि देश आजाद होने के बाद जब भावी प्रधानमंत्री के लिए कांग्रेस में मतदान हो रहा था तो सरदार वल्लभ भाई पटेल के बाद सबसे अधिक मत आचार्य कृपलानी को ही मिले थे। लेकिन महात्मा गांधी की इच्छा का आदर कर सरदार पटेल और आचार्य कृपलानी दोनों ने ही अपना नाम वापस ले लिया था। इस तरह प. जवाहरलाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : 1947 Mein Bharatiya Rashtriya Congress Ke Adhyaksh Kaun The