1992 में पृथ्वी सम्मेलन कहां हुआ था?

(A) नई दिल्ली, भारत
(B) जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका
(C) रियो डी जनेरियो, ब्राज़ील
(D) न्यूयॉर्क, अमेरिका

Answer : रियो डी जनेरियो, ब्राज़ील

Explanation : 1992 में पृथ्वी सम्मेलन रियो डी जनेरियो, ब्राज़ील में 3-14 जून 1992 को हुआ था। रियो डि जेनेरो ब्राज़ील का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। यह शहर दक्षिण अमेरिका का तीसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है। पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCED) को ही पृथ्वी शिखर सम्मेलन के रूप में जाना जाता है। प्रथम पृथ्वी शिखर सम्मेलन में 172 सरकारों के जिसमें 108 राष्ट्राध्यक्षों ने भी भाग लिया। गैर–सरकारी संगठनों के 2,400 प्रतिनिधियों के साथ ही 'ग्लोबल फोरम' (फोरम ग्लोबल) के 17,000 लोगों ने भाग लिया। इस सम्मेलन में पर्यावरण की रक्षा के लिए एक संधि पर सहमति बनी जिसे 'युनाइटेड नेशन्स फ़्रेमवर्क कन्वेन्शन ऑन क्लाइमेट चेंज' या यूएनएफ़सीसीसी कहते हैं।

रियो डि जेनेरो शहर करीब दो शताब्दियों तक ब्राजील की राजधानी बना रहा, 1763 से 1822 तक पुर्तगाली औपनिवेशिक काल के दौरान, और फिर 1822 से 1960 तक ब्राजी़ल के एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप मे उदय के बाद। 1808 से 1821 तक यह पुर्तगाली साम्राज्य की भी राजधानी था। आमतौर पर यह रिओ के नाम से जाना जाता है, शहर का एक दूसरा उपनाम A Cidade Maravilhosa यानि अद्भुत शहर भी प्रचलित है।
Tags : ब्राज़ील
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : 1992 Mein Prithvi Sammelan Kaha Hua Tha