20 वर्ष की आयु में मानव शरीर में हड्डियों की संख्या कितनी होती है?

(A) 100 हड्डियां
(B) 206 हड्डियां
(C) 300 हड्डियां
(D) 306 हड्डियां

Answer : 206 हड्डियां

Explanation : 20 वर्ष की आयु में मानव शरीर में हड्डियों की संख्या 206 होती है। मानव में पूरे शरीर को साधने तथा उसकी आकृति को बनाये रखने के लिए शरीर के भीतर अस्थियों का जो ढांचा होता है, उसे कंकाल कहते हैं। मानव का कंकालीय ढांचा एक विशेष प्रकार के संयोजी ऊतक का बना होता है। जिसे कंकाल ऊतक कहते हैं। यह कंकाल ऊतक दो प्रकार का होता है-उपास्थि एवं अस्थि। मनुष्य के अस्थियों द्वारा निर्मित कंकाल तंत्र में कुल 206 अस्थियां होती हैं, जबकि शिशु अवस्था में 300 अस्थियां पायी जाती हैं। समस्त अस्थियों में सबसे छोटी अस्थि स्टेपीज (कान में) तथा सबसे बड़ी अस्थि फीमर (जांघ में) में होती है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : 20 Varsh Ki Aayu Mein Manav Sharir Mein Haddiyon Ki Sankhya Kitni Hoti Hai