2019 की मिस वर्ल्ड कौन है?

Who is the Miss World of 2019

(A) टोनी एन सिंह
(B) स्टेफनी डेल वैले
(C) पिचापा लिमस्नुकान
(D) वेनेसा पोंस डि लियोन

Toni-Ann Singh

Answer : टोनी एन सिंह (Toni-Ann Singh)

Explanation : 2019 की मिस वर्ल्ड टोनी एना सिंह (Toni-Ann Singh) बनी है। लंदन में आयोजित मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट 2019 का खिताब जमैका की टोनी एन सिंह ने 15 नवंबर 2019 को जीता, वहीं भारत की सुमन राव ने तीसरा स्थान हासिल किया है। फ्रांस की Ophely Mezino और भारत की सुमन राव इस ब्यूटी पेजेंट में फर्स्ट और सेकेंड रनरअप रही हैं। टोनी एन सिंह को मेक्सिको की मिस वर्ल्ड 2018 वेनेसा पोंस ने स्टेज पर ताज पहनाया। बता दे कि जमैका की सुंदरी ने लंबे समय के बाद मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले साल 1993 में लीजा हेन्ना ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। उनके पहले साल 1963 और साल 1976 में जमैका की सुंदरियों ने मिस वर्ल्ड के खिताब पर अपना कब्जा जमाया था।

टोनी एन सिंह का भारत से भी नाता है, दरअसल उनके पिता ब्रैडशॉ सिंह भारतीय-कैरेबियाई मूल के हैं और मां जमैका से हैं और अफ्रीकी-कैरेबियन मूल की हैं। जमैका के मोरांट बे में पैदा हुई टोनी एन सिंह, जब 9 साल की थीं, तभी उनका परिवार अमेरिका के फ्लोरिडा में शिफ्ट हो गया। टोनी एन सिंह ने फ्लोरिडा की स्टेट यूनिवर्सिटी से महिला शिक्षा और मनोविज्ञान में स्नातक किया है।
Tags : पुरस्कार और सम्मान
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : 2019 Ki Miss World Kaun Hai