2023 विश्व रेडियो दिवस का विषय क्या है?

What is the subject of 2023 World Radio Day?

(A) संवाद, सहिष्णुता और शांति
(B) रेडियो और शांति
(C) संवाद और सहिष्णुता
(D) संवाद, सहिष्णुता, शांति और भाईचारा

Answer : रेडियो और शांति

Explanation : 2023 में विश्व रेडियो दिवस का विषय ‘रेडियो और शांति’ (Radio and Peace) है। जिसका उद्देश्य शांति को बढ़ावा देने और संघर्ष को रोकने के लिए स्वतंत्र रेडियो के महत्व पर ध्यान केंद्रित करना है। बता दे कि 13 फ़रवरी का दिन ‘विश्व रेडियो दिवस’ के रूप में इसलिए चुना गया क्योंकि 13 फ़रवरी 1946 से ही रेडियो यू.एन.ओ. यानी संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा अपने रेडियो प्रसारण की शुरुआत की गई थी। साल 2012 में पहली बार रेडियो दिवस मनाया गया था।

विश्व रेडियो दिवस हर वर्ष 13 फरवरी को मनाने के लिए साल 2010 में स्पेन में रेडियो अकादमी ने एक प्रस्ताव पेश किया था। जिसके बाद साल 2011 में यूनेस्को के सदस्यों ने इस पर मुहर लगाकर स्वीकार किया। जिसके परिणामस्वरूप 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाने की घोषणा की गई। इसके बाद से ही विश्वभर में 13 फरवरी विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य युवाओं को इसके महत्व व इतिहास से जागरूक करना है। तथा आने वाली नई पीढ़ियों को इससे अवगत कराना है। बता दें आज भी दुनियाभर में कुल 51000 से अधिक रेडियो स्टेशन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विकासशील देशों में आज भी करीब 75 प्रतिशत घरों में रेडियो है।
Tags : राष्ट्रीय दिवस सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : 2023 Vishwa Radio Diwas Ka Vishay Kya Hai