2020 में ओलंपिक खेल कहाँ होगा?
(A) बर्लिन
(B) पेरिस
(C) टोक्यो
(D) लॉस एन्जिलीस
Question Asked : 65th BPSC Prelims Exam 2019
Explanation : 2020 में ओलंपिक खेल टोक्यो, जापान में होगा। ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी का अधिकार 7 सिंतबर, 2013 को प्रदान किया गया। इससे पहले वर्ष 1964 में टोक्यो ने ओलंपिक खेलों की मेजबानी की थी। अर्जेटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की बैठक में मेजबना शहर का चुनाव गुप्त मतदान द्वार किया गया। दूसरे दौर में मुकाबला टोक्यो और इस्तान्बुल के बीच था। टोकियो पहला एशियाई शहर है जिसे दूसरी बार ओलंपिक खेल आयोजित करने का मौका मिला है। हालांकि इससे पहले टोकियो को साल 1940 में भी खेलों की मेज़बानी मिली थी लेकिन वो खेल दूसरे विश्व युद्ध की वजह से रद्द हो गए थे।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : खेल करेंट अफेयर्स, खेल जगत प्रश्नोत्तरी, खेल प्रश्नोत्तरी, जापान
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams