2021 का दादा साहब फाल्के पुरस्कार किसे दिया गया?

(A) अमिताभ बच्चन
(B) सलमान खान
(C) रजनीकांत
(D) अक्षय कुमार

Answer : रजनीकांत (Rajinikanth)

Explanation : 2021 का दादा साहब फाल्के पुरस्कार रजनीकांत को दिया गया है। 71 साल के दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को 51वां दादा साहब फाल्के अवॉर्ड (51st Dadasaheb Phalke Award) 3 मई 2021 को दिया जाएगा। रजनीकांत ने 25 साल की उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। उनकी पहली तमिल फिल्म ‘अपूर्वा रागनगाल’ थी। इस फिल्म में उनके साथ कमल हासन और श्रीविद्या भी थीं। 1975 से 1977 के बीच उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में कमल हासन के साथ विलेन की भूमिका ही की। लीड रोल में उनकी पहली तमिल फिल्म 1978 में ‘भैरवी’ आई। ये फिल्म काफी हिट रही और रजनीकांत स्टार बन गए।

12 दिसंबर 1950 को रजनीकांत का जन्म बेंगलुरू के मराठी परिवार में हुआ था। गरीब परिवार में जन्मे रजनीकांत ने अपनी मेहनत और कड़े संघर्ष की बदौलत टॉलीवुड में ही नहीं बॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया। दक्षिण भारत में तो रजनीकांत को थलाइवा और भगवान कहा जाता है। रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है।

दादासाहेब फाल्के अवार्ड की शुरुआत वर्ष 1969 में की गई। फिल्मों में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए दिया जाने वाला यह पुरस्कार 'भारतीय सिनेमा के जनक' दादासाहेब फाल्के के नाम पर है, जिन्होंने वर्ष 1913 में पहली भारतीय फिल्म 'राजा हरिशचंद' का निर्माण किया था। यह एक मूक फिल्म थी। दादासाहेब फाल्के पुरस्कार के तहत स्वर्ण कमल (Golden Lotus) अंगवस्त्र तथा रु 10 लाख की नगद राशि प्रदान की जाती है। 1969 में प्रथम दादासाहेब फाल्के पुरस्कार देविका रानी को दिया गया था।
Tags : पुरस्कार और सम्मान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : 2021 Ka Dada Saheb Phalke Puraskar Kise Diya Gaya