वर्ष 2023 के व्रत, पर्व और त्योहारों का कैलेंडर | Calendar Festival List 2023

Hindu Vrat and Festivals of 2023: हिंदू धर्म पंचांग के अनुसार साल 2023 में कई बड़े व प्रमुख व्रत, त्‍योहार और जयंतियां पड़ रही हैं। ऐसे में अगर आप भी नये साल 2023 में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहारों के बारे में सटीक जानकारी प्राप्‍त करना चाहते हैं। तो पाठकों की सुविधा के लिए यहां देखें 2023 का पूरा कैलेंडर, जिसमें जनवरी 2023 से लेकर दिसंबर 2023 तक के सभी व्रत व त्यौहारो के साथ जयंतियों की संपूर्ण सूची है।

जनवरी 2023 के व्रत, पर्व व त्यौहार
1 जनवरी (रविवार) – शाम्ब दशमी (उड़ीसा), सूर्यपूजा, ईसाई नववर्ष आरम्भ
2 जनवरी (सोमवार) – पुत्रदा एकादशी व्रत सबका, वैकुंठ एकादशी (दक्षिण भारत)
3 जनवरी (मंगलवार) – कूर्म द्वादशी व्रत
4 जनवरी (बुधवार) – प्रदोष व्रत
6 जनवरी (शुक्रवार) – स्नान-दान-व्रत की पौष पूर्णिमा
7 जनवरी (शनिवार) – प्रयाग माघ मेला आरम्भ
10 जनवरी (मंगलवार) – सौभाग्य सुंदरी तीज व्रत, संकष्टी माघ गणेश चतुर्थी व्रत चं.उ. रात 8:22
11 जनवरी (बुधवार) – उत्तराषाढ़ा के सूर्य रात 8:48
14 जनवरी (शनिवार) – मकर संक्रांति रात 3:2, लोहरी (पंजाब)
15 जनवरी (रविवार) – मकर संक्रांति पुण्यकाल, खिचड़ी पर्व, पोंगल (दक्षिण भारत), बिहु (असम), खरमास समाप्त
18 जनवरी (बुधवार) – षट्तिला एकादशी व्रत-सबका
19 जनवरी (गुरुवार) – तिल द्वादशी, प्रदोष व्रत
20 जनवरी (शुक्रवार) – मास शिवरात्रि व्रत, शिव चतुर्दशी व्रत, मेरु त्रयोदशी-जैन
21 जनवरी (शनिवार) – स्नान-दान-श्राद्ध की अमावस्या, मौनी अमावस्या, रटन्ती कालिका पूजा, त्रिवेणी अमावस, मकर वावु (केरल)
23 जनवरी (सोमवार) – चंद्रदर्शन
24 जनवरी (मंगलवार) – श्रवण के सूर्य रात 9:57, मु.म. रज्जब हि.1444
25 जनवरी (बुधवार) – वैनायकी गणेश चतुर्थी व्रत, कुंद चतुर्थी व्रत, वरद चतुर्थी, तिल चौथ
26 जनवरी (गुरुवार) – वसंत पंचमी, सरस्वती पूजा, श्रीपंचमी, लेखनी पूजा (बंगाल)
27 जनवरी (शुक्रवार) – शीतला षष्ठी (बंगाल)
28 जनवरी (शनिवार) – अचला सप्तमी व्रत, आरोग्य सप्तमी, रथसप्तमी, सूर्य पूजा
29 जनवरी (रविवार) – भीष्माष्टमी
30 जनवरी (सोमवार) – महानंदा नवमी आज की एकादशी

जनवरी 2023 में जयंतियां
4 जनवरी (बुधवार) – लुई ब्रेल जयंती
5 जनवरी (गुरुवार) – गुरु गोविंद सिंह जयंती (न.मत)
6 जनवरी (शुक्रवार) – शाकंभरी देवी प्राकट्योत्सव
7 जनवरी (शनिवार) – राजिम भक्तिन माता जयंती
12 जनवरी (गुरुवार) – स्वामी विवेकानंद जयंती (अं.ता.)
14 जनवरी (शनिवार) – श्रीरामानंदाचार्य जयंती, स्वामी विवेकानंद जयंती (प्रा. मत)
15 जनवरी (रविवार) – गिंदीमेला-गवाकोट, डाडामंडी-नयाघाटी, माघ मेला-काशी, रुद्रमहादेव मेला (कालीमठ), उत्तरायणी मेला-गंगोली रामेश्वर, बागेश्वर, थल सेना दिवस
19 जनवरी (गुरुवार) – ओशो महोत्सव
21 जनवरी (शनिवार) – वीर हेमू कालाणी शहीद दिवस
22 जनवरी (रविवार) – श्रीवल्लभाचार्य जयंती
23 जनवरी (सोमवार) – सुभाषचंद्र बोस जयंती
26 जनवरी (गुरुवार) – वागीश्वरी देवी प्राकट्योत्सव, गणतंत्र दिवस, अंतर्राष्ट्रीय कस्टम दिवस
28 जनवरी (शनिवार) – लाला लाजपतराय जयंती
30 जनवरी (सोमवार) – हरसू ब्रह्मदेव जयंती चैनपुर-बिहार, गांधी स्मृति दिवस, शहीद दिवस

फरवरी 2023 के व्रत, पर्व व त्यौहार
1 फरवरी (बुधवार) – जया एकादशी व्रत-सबका, भैमी एकादशी-बंगाल
2 फरवरी (गुरुवार) – आमलकी द्वादशी, भीष्म द्वादशी, वाराह द्वादशी, तिल द्वादशी
3 फरवरी (शुक्रवार) – प्रदोष व्रत
5 फरवरी (रविवार) – स्नान-दान-व्रत की माघी पूर्णिमा, माघ मासीय यम-नियम समापन
6 फरवरी (सोमवार) – धनिष्ठा के सूर्य रात 12:9
9 फरवरी (गुरुवार) – सं. गणेश चतुर्थी व्रत चं. उ. रात 8:55
13 फरवरी (सोमवार) – सीताष्टमी व्रत, अष्टका श्राद्ध, कुंभ संक्रांति दिन 1:46
16 फरवरी (गुरुवार) – विजया एकादशी व्रत-सबका
18 फरवरी (शनिवार) – शनि प्रदोष व्रत, महाशिवरात्रि व्रत, शिव चतुर्दशी व्रत
19 फरवरी (रविवार) – शतभिषा के सूर्य रात 3:48
20 फरवरी (सोमवार) – स्नान-दान-श्राद्ध की अमावस्या, सोमवती अमावस्या
21. फरवरी (मंगलवार) – चंद्रदर्शन
22 फरवरी (बुधवार) – फूलेरा दूज, मु.म.सावान हि.1444
23 फरवरी (गुरुवार) – वैनायकी गणेश चतुर्थी व्रत, संत चतुर्थी-उड़ीसा
25 फरवरी (शनिवार) – गोरूपिणी षष्ठी-बंगाल
26 फरवरी (रविवार) – कामदा सप्तमी व्रत, भानु सप्तमी पर्व
27 फरवरी (सोमवार) – होलाष्टक आरम्भ

फरवरी 2023 में जयंतियां
3 फरवरी (शुक्रवार) – मरुस्थल मेला-3 दिन राजस्थान, गुरु गोरखनाथ जयंती
4 फरवरी (शनिवार) – स्वामी करपात्री जी पुण्य तिथि
5 फरवरी (रविवार) – श्रीललितादेवी प्राकट्योत्सव, संत रविदास जयंती, मु. हजरत अली जयंती
11 फरवरी (शनिवार) – पं. दीनदयाल उपाध्याय पुण्य तिथि
12 फरवरी (रविवार) – सर्वोदय दिवस
13 फरवरी (सोमवार) – जानकी प्राकट्योत्सव
14 फरवरी (मंगलवार) – समर्थ गुरु रामदास जयंती
15 फरवरी (बुधवार) – स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती
18 फरवरी (शनिवार) – वैद्यनाथ प्राकट्योत्सव, कृत्तिवासेश्वर व काशी विश्वनाथ पूजन-दर्शन
19 फरवरी (रविवार) – मु. पर्व शबे मिराज
22 फरवरी (बुधवार) – रामकृष्ण परमहंस जयंती
28 फरवरी (मंगलवार) – लट्ठमार होली बरसाना, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : 2023 Calendar With Festivals In Hindi