26 जनवरी 1950 को भारत की वास्तविक संवैधानिक स्थिति क्या थी?

(A) लोकतंत्रात्मक गणराज्य
(B) संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य सरकार
(C) संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य
(D) संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य

Answer : संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य सरकार

Explanation : 26 जनवरी, 1950 को भारत की वास्तविक संवैधानिक स्थिति संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य की थी। उक्त कथन भारतीय संविधान की प्रस्तावना को संदर्भित करता है, जो संविधान के लागू होने के समय भारत की संवैधानिक स्थिति को प्रदर्शित करता है। वर्तमान में (वर्ष 1976 से) भारत की संवैधानिक स्थिति संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य की है। संविधान की प्रस्तावना में यह परिवर्तन 42वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 के द्वारा समाजवादी, पंथनिरपेक्ष शब्द जोड़कर किया गया। उल्लेखनीय है कि 42वें संशोधन द्वारा प्रस्तावना में अखंडता शब्द भी जोडा गया।
Tags : संविधान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : 26 January 1950 Ko Bharat Ki Vastavik Samvaidhanik Sthiti Kya Thi