26 जनवरी को लाल किले पर झंडा कौन फहराता है?

(A) प्रधानमंत्री
(B) राष्ट्रपति
(C) विदेशी अतिथि
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer : इनमें से कोई नहीं

Explanation : 26 जनवरी को लाल किले पर झंडा कोई नहीं फहराता है। दरअसल 15 अगस्त को प्रधानमंत्री झंडा फहराते करते हैं। इसके विपरीत 26 जनवरी को राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं। स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले से और गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ पर झंडा फहराया जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि प्रधानमंत्री देश के राजनीतिक प्रमुख होते हैं, जबकि राष्ट्रपति संवैधानिक प्रमुख होते हैं। 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ था, इसलिए गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन झंडा फहराए जाने को ध्वजारोहण (Flag Hoisting) कहते हैं जबकि गणतंत्र दिवस के दिन झंडा फहराए जाने को झंडा फहराना (Flag Unfurling) कहा जाता है।

अब जानते है कि, 26 जनवरी और 15 अगस्त में झंडा फहराने में क्या अंतर होता है। दरअसल 15 अगस्त के दिन झंडा नीचे रहता है। फिर उसे नीचे बंधी रस्सी से खींचकर ऊपर ले जाया जाता है और फिर खोलकर फहराया जाता है जबिक गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी पर झंडा पहले ही ऊपर रहता है बस उसे खोलकर फहराया जाता है। 26 जनवरी के दिन परेड होती है जिसमें देश अपनी सैन्य ताकत और सांस्कृति की झलक दिखाता है, हालांकि 15 अगस्त पर ऐसा कुछ नहीं होता। गणतंत्र दिवस के दिन विदेशों से मुख्य अतिथि भी आते हैं जबकि स्वतंत्रता दिवस के दिन ऐसा नहीं होता।
Tags : गणतंत्र दिवस स्वतंत्रता दिवस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : 26 January Ko Lal Kile Par Jhanda Kaun Fahrata Hai