5 दिसंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

(A) राष्ट्रीय गणित दिवस
(B) विश्व मृदा दिवस
(C) यूनिसेफ दिवस
(D) अंतर्राष्ट्रीय ​प्रवासी दिवस

Question Asked : UPSC CDS Exam 2019 (II)

Answer : विश्व मृदा दिवस

Explanation : 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस मनाया जाता है। पहली बार इस दिवस को पूरे विश्व में 05 दिसंबर 2014 को मनाया गया था। इस दिवस को मनाने का उदेश्य किसानो के साथ आम लोगों को मिट्टी की महत्ता के बारे में जागरूक करना है। इस दिवस को खाद्य व कृषि संगठन द्वारा मनाया जाता है। दिसंबर 2013 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 68वीं सामान्य सभा की बैठक में पारित संकल्प के द्वारा 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस मनाने का संकल्प लिया गया था। बता दें, वर्तमान में विश्व की संपूर्ण मृदा का 33 प्रतिशत भाग पहले से ही बंजर (Degraded) हो चुका है। विश्व के कई हिस्सों में उपजाऊ मिट्टी बंजर हो रही है। जिसका कारण किसानो द्वारा ज्यादा रसायनिक खादों और कीड़ेमार दवाईओं का इस्तेमाल करना है। ऐसा करने से मिट्टी के जैविक गुणों में कमी आने की वजह से मिट्टी की उपजाऊ क्षमता में गिरावट आ रही है और यह प्रदूषण का शिकार हो रही है। किसानो और आम लोगों को मिट्टी की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए यह दिन विशेष तौर पर मनाया जाता है।
Tags : राष्ट्रीय दिवस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

Answers by users

विजय कुमार सिंह, December 5, 2021

सुबह का नमस्का, सुप्रभात, आज विश्व मृदा दिवस है।आज सभी ब्यक्ति को एक एक पेड़ लगाना चाहिए। लगा नही सकते ,तो पेड़ को मत काटिये।मेरा यही कहना है। धन्यबाद।।

पेड़ लगाए ,जीवन बचाये।

विजय कुमार( बगही बाजार गोपालगंज) पि. न. -841441

Related Questions
Web Title : 5 December Ko Konsa Divas Manaya Jata Hai