आधुनिक बिहार का निर्माता किसे माना जाता है?

(A) सच्चिदानंद सिन्हा
(B) कुमार कालिका प्रसाद सिन्हा
(C) सर गणेश सिंह
(D) आचार्य नरेन्द्र देव

Question Asked : 65th BPSC Prelims Exam 2019

Answer : सच्चिदानंद सिन्हा

Explanation : आधुनिक बिहार का निर्माता डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा को माना जाता है। वह भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद्, अधिवक्ता तथा पत्रकार थे। वे भारत की संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष थे। बिहार को बंगाल से पृथक् राज्य के रूप में स्थापित करने वाले लोगों में उनका नाम सबसे प्रमुख है। उनका जन्म डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत चौंगाई प्रखंड के मुरार गांव में 10 नवंबर 1871 ई. में यहां के प्रसिद्ध कायस्थ कुल में हुआ था। महज अठारह वर्ष की उम्र में 26 दिसंबर 1889 को उन्होंने उच्च शिक्षा के लिये इंग्लैंड प्रस्थान किया। वहां से तीन साल तक पढ़ाई कर सन् 1893 ई. में स्वदेश लौटे। इसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में दस वर्ष तक बैरिस्टरी की प्रैक्टिस की। उन्होंने इंडियन पीपुल्स एवं हिंदुस्तान रिव्यू नामक समाचार पत्रों का कई वर्षों तक संपादन किया। बाद में बंगाल से पृथक बिहार के निर्माण में उन्होंने अहम भूमिका निभाई।
Tags : बिहार बिहार प्रश्नोत्तरी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Aadhunik Bihar Ka Nirmata Kise Mana Jata Hai