आगा खां कप किससे संबंधित है?

(A) टे​बल टेनिस
(B) हॉकी
(C) क्रिकेट
(D) फुटबॉल

Question Asked : SSC CGL Tier-I 2015

Answer : हॉकी (Hockey)

आगा खां कप हॉकी (Hockey) से संबंधित है। आगा खां कप एक राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता है। नेहरू ट्रॉफी, रंगास्वामी कप, अजलान शाह कप, लेडी-रत्न टाटा ट्रॉफी, ध्यानचंद ट्रॉफी, कप्युस्वामी ट्रॉफी जैसी प्रतियोगिताओं का संबंध भी हॉकी से है। हॉकी का प्रारम्भ वर्ष 2010 से 4,000 वर्ष पूर्व मिस्र में हुआ था। इसके बाद बहुत से देशों में इसका आगमन हुआ पर उचित स्थान न मिल सका। भारत में इसका आरम्भ 150 वर्षों से पहले हुआ था। 11 खिलाड़ियों के दो विरोधी दलों के बीच मैदान में खेले जाने वाले इस खेल में प्रत्येक खिलाड़ी मारक बिंदु पर मुड़ी हुई एक छड़ी (स्टिक) का इस्तेमाल एक छोटी व कठोर गेंद को विरोधी दल के गोल में मारने के लिए करता है।
Tags : खेल जगत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Aaga Khan Cup Kisse Sambandhit Hai