आम का वैज्ञानिक नाम क्या है?

Answer : मेंगीफेरा इंडिका (Mangifera indica)

Explanation : आम का वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका (Mangifera indica) है। आम को फलों का राजा कहा जाता है। दरअसल, आम में विटामिन ए, बी-1, बी-2, काबरेहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम और आयरन प्रचुर मात्र में पाई जाती है। इसकी गुठली, पत्तियां व लकड़ी भी उपयोगी होती है। अलबत्ता, मधुमेह पीड़ितों को आम के सेवन से बचना चाहिए। भारत में उगाई जाने वाली आम की किस्मों में दशहरी, लंगड़ा, चौसा, फज़ली, बंबई ग्रीन, बंबई, अलफ़ॉन्ज़ो, बैंगन पल्ली, हिम सागर, केशर, किशन भोग, मलगोवा, नीलम, सुर्वन रेखा, वनराज व जरदालू आदि शामिल हैं। नई किस्मों में मल्लिका, आम्रपाली, रत्ना, अर्का अरुण, अर्मा पुनीत, अर्का अनमोल तथा दशहरी-51 प्रमुख प्रजातियां हैं। उत्तर भारत में मुख्यत गौरजीत, बांबेग्रीन दशहरी, लंगड़ा, चौसा एवं लखनऊ सफेदा प्रजातियां उगाई जाती हैं।
Related Questions
Web Title : Aam Ka Vaigyanik Naam Kya Hai