आंत्र ज्वर रोग किस अंग को प्रभावित करता है?

(A) फेफड़ा
(B) रीढ़ की हड्डी
(C) शरीर के जोड़
(D) आंत

Answer : आंत

Explanation : आंत्र ज्वर रोग मानव शरीर के अंग आंत को प्रभावित करता है। आंत्र ज्वर (टाइफाइड) सलमोनेल्ला टायफी जीवाणु से होता है। आंत्र ज्वर को एंटीबायोटिक दवाइयों से रोका जाता है। सामान्यतः आंत्र ज्वर से पीड़ित व्यक्तियों को लगातार 103 से 104°F बुखार रहता है साथ ही कमजोरी, पेट में दर्द, सिर दर्द, भूख कम लगना जैसे लक्षण भी देखे जाते हैं आंत्र ज्वर में लंबे समय से आंतों में बुखार रहता है अगर समय से उपचार न हुआ तो आंत्रों में छेद होने की संभावना रहती है। यह दूषित पानी से होने वाली संक्रामक बीमारी है।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Aantr Jvar Rog Kis Ang Ko Prabhavit Karta Hai