आस प्रत्यय वाले शब्द | Aas Pratyay Shabd

(A) प्यास
(B) तबेला
(C) हठीला
(D) ग्रामीण

Answer : प्यास

Explanation : आस प्रत्यय वाले शब्द – खटास, मिठास, प्यास, बिँदास, भड़ास, रुआँस, निकास, हास, नीचास, पलास आदि। जिन कृदंत शब्दों के द्वारा क्रियाओं के भाव का पता चले, वे भाव—वाचक कृदंत कहलाते हैं। ये कृदंत शब्द धातुओं के अंत में आ, आई, आन, आव, आस, ई, औनी, त, ती, न्ती, न, नी, र वट, हट आदि प्रत्ययों के जोड़ने से भाववाचक कृदंतीय संज्ञाएं बनती हैं, जैसे – निकास, हुलास, विकास, गिलास, विलास, प्यास। इसी प्रकार जिन प्रत्ययों के जुड़ने से संज्ञा या विशेषण शब्द भाव का बोध कराने लगते हैं, उन्हें भाववाचक तद्धिति कहते हैं। ये प्रत्यय है— आ, आइंद, आई आन, आयत, आवट, आस, आहट, औती, त, ती, पन, पा, स आदि। जैसे – मिठास, खटास, निंदास आदि। बता दे कि प्रत्यय दो शब्दों प्रति + अय से मिलकर बना है। जिसका अर्थ होता है ‘साथ में, पर बाद में और 'अय' का अर्थ होता है ‘चलने वाला'। प्रत्यय दो प्रकार के होते है–1. कृदंत और 2. तद्धित।
Tags : प्रत्यय प्रत्यय शब्द
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Aas Pratyay Wale Shabd