आसियान का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

(A) बैंकॉक
(B) सिंगापुर
(C) जकार्ता
(D) नई दिल्ली

asean

Answer : जकार्ता, इंडोनेशिया

Explanation : आसियान का मुख्यालय जकार्ता (इंडोनेशिया) में स्थित है। वर्तमान में इस संगठन के 10 स्थायी सदस्य इंडोनेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस, मलेशिया, सिंगापुर, ब्रूनोई, कंबोडिया, लाओस, म्यांमार और वियतनाम हैं। भारत इस संगठन का सदस्य नही है क्योंकि आसियान दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों का संगठन है जबकि भारत दक्षिण-एशिया में स्थित है। दक्षिण-पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संघ (Association of South-East Asian Nations - ASEAN) एक असैनिक, गैर-सुरक्षात्मक, आर्थिक तथा सांस्कृतिक क्षेत्रीय संस्था है। इसकी स्थापना 8 अगस्त, 1967 को बैंकॉक में हुई। इसके सदस्य राष्ट्रों का समूचा क्षेत्रफल 4.46 मिलियन वर्ग किमी तथा जनसंख्या 625 मि​लियन है, जो विश्व की कुल आबादी का 8.8 प्रतिशत है। वर्ष 2014 में इन देशों का सम्मिलित GDP 2.57 ट्रिलियन डॉलर तथा GDP की वृद्धि दर 4.6% थी। आसियान का उद्देश्य दक्षिणी एशिया में आर्थिक प्रगति को त्वरित करना और स्थायित्व को बनाये रखना है। इसके महासचिव का पद प्रति दो वर्ष बाद प्रत्येक सदस्य देश को दिया जाता है और देश के चुनाव का आधार क्रमागत होता है।
Tags : अन्तर्राष्ट्रीय संगठन आसियान
Related Questions
Web Title : Aashiyan Ka Mukhyalay Kahan Sthit Hai