अब तक कितने भारतीय को नोबेल पुरस्कार मिला है?

(A) 2 भारतीय को
(B) 4 भारतीय को
(C) 5 भारतीय को
(D) 8 भारतीय को

nobel-prize

Answer : 5 भारतीय को

Explanation : अब तक केवल 5 भारतीय को नोबेल पुरस्कार मिला है। इनमें बाल अधिकारों के लिए संघर्षरत् रहे कैलाश सत्यार्थी को 2014 में व समाजसेवी मदर टेरेसा को 1979 में शांति के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार मिला था, नोबेल पुरस्कार जीतने वाले अन्य तीन भारतीय रवीद्रनाथ टैगोर (1913 में साहित्य के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार) सी वी रमन (1930 में भौतिकी के क्षेत्र का पुरस्कार) व प्रो. अमत्र्य सेन (1998 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र का पुरस्कार) हैं, इनके अतिरिक्त भारतीय मूल के हरगोविंद खुराना को 1968 में चिकित्सा के क्षेत्र का, एस चंद्रशेखर को 1983 में भौतिकी के क्षेत्र का, वेंक​टरमन रामकृष्णन को 2009 में रसायन विज्ञान के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार मिला था, किंतु यह तीनों पुरस्कार की घोषणा से पूर्व ही अमरीकी नागरिकता ग्रहण कर चुके थे, भारतीय मूल के ही अभिजीत बनर्जी को अब 2019 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र का पुरस्कार दिया गया है, भारतीय मूल के वी एस नायपॉल को 2001 में साहित्य के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार मिला था, किंतु वह त्रिनिडाड एवं टुबेगो/बिटेन के नागरिक थे।
Tags : नोबेल पुरस्कार पुरस्कार और सम्मान
Related Questions
Web Title : Ab Tak Kitne Bhartiya Ko Nobel Puraskar Mila Hai