अभी हाल ही में योगेन्द्र मोहन का निधन हुआ, वह किस समूह के चेयरमैन थे?

(A) नवभारत समूह
(B) जागरण समूह
(C) भाष्कर समूह
(D) अमर उजाला समूह

Answer : जागरण समूह

Explanation : जागरण समूह के चेयरमैन और जागरण परिवार के प्रमुख योगेन्द्र मोहन गुप्त का 15 अक्टूबर 2021 को कानपुर में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे और एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। योगेन्द्र मोहन गुप्त (jagran group chairman yogendra mohan) 83 वर्ष के थे। योगेन्द्र मोहन का जन्म 14 दिसंबर, 1937 को हुआ था। वह अपने दौर की पत्रिका कंचनप्रभा के संपादक भी रह चुके थे। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे। कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी उनका योगदान रहा। कानपुर में लक्ष्मीदेवी ललित कला अकादमी की स्थापना का श्रेय उन्हें ही है। वह एक उत्कष्ट कवि भी थे। उनकी कई पुस्तकें भी प्रकाशित हुईं।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Abhi Haal Hi Mein Yogendra Mohan Ka Nidhan Hua Yah Kis Samooh Ke Chairman The