आधुनिक भारत का जनक कौन है?

(A) महात्मा गांधी
(B) सुभाष चंद्र बोस
(C) ईश्वर चन्द्र विद्यासागर
(D) राजा राममोहन राय

Answer : राजा राममोहन राय (Ram Mohan Roy)

Explanation : आधुनिक भारत का जनक राजा राममोहन राय है। इन्हें भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत भी कहा जाता है। इनका जन्म 22 मई, 1772 को बंगाल के राधा नगर नामक गाँव में हुआ। ये ब्राह्मण परिवार से थे। इनके पिता का नाम रामकांतो राय था। भारत में स्वतन्त्र पत्रकारिता के जनक व समाजसेवी राजा राममोहन राय ने अनेक भाषाओं का अध्ययन किया। 15 वर्ष की आयु में उन्होंने बंगाली, संस्कृत, अरबी तथा फारसी भाषा का ज्ञान प्राप्त कर लिया था। राजा राममोहन राय ऐसे पहले भारतीय थे, जिन्होंने समाचार-पत्रों की स्थापना, संपादन तथा प्रकाशन का कार्य किया। अंग्रेजी, बांग्ला तथा उर्दू में अखबार निकाले। सामाजिक परिवर्तनों के प्रणेता और आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा राजा राममोहन राय ने संवाद कौमुदी, मैगजीन, मिरात-उल-अखबार, बंगदूत जैसे सुप्रसिद्ध समाचार-पत्रों का प्रकाशन किया। उन्होंने 1828 ई. में ब्रह्म समाज की स्थापना की थी। इस समाज का उद्देश्य सामाजिक सुधार के साथ-साथ धार्मिक सुधार करना था। राजा राममोहन राय की मृत्यु 27 सितंबर, 1833 को ब्रिटेन में हुई थी।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी राजा राममोहन राय
Useful for : Quiz Programme, Interview & Competitive Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Adhunik Bharat Ka Janak Kaun Hai