अफ्रीकी एकता संगठन का मुख्यालय कहां है?

(A) लंदन
(B) अदिस अबाबा
(C) वियना
(D) स्टॉकहोम

Answer : अदिस अबाबा (Addis Ababa)

Explanation : अफ्रीकी एकता संगठन का मुख्यालय अदिस अबाबा, इथोपिया में है। यह अफ्रीका का सबसे महत्त्वपूर्ण और सबसे विस्तृत क्षेत्रीय संगठन है। 25 मई, 1963 को 32 अफ्रीकी देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने इथोपिया की राजधानी अदिस अबाबा (Addis Ababa) में आयोजित एक सम्मेलन में एक 'चार्टर' पर हस्ताक्षर करके 'अफ्रीकी एकता संगठन' (Organisation of African Unity– OAU) की स्थापना की थी। शुरूआत में इसके 32 सदस्य थे, लेकिन वर्ष 2001 तक इसकी सदस्य संख्या 55 हो गई। संगठन के चार्टर में इसका उद्देश्य अफ्रीका के सभी देशों में परस्पर एकता एवं भ्रातृत्व बढ़ाना, अफ्रीका से उपनिवेशवाद की समाप्ति के लिए प्रयास करना तथा राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं सुरक्षा विकास के लिए नीतियों में समन्वय स्थापित करना है।
Tags : अन्तर्राष्ट्रीय संगठन
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Afriki Ekta Sangathan Ka Mukhyalay Kahan Hai