अग्नि-5 मिसाइल की रेंज कितनी है?

(A) 3000 किमी दूर तक
(B) 5000 किमी दूर तक
(C) 8000 किमी दूर तक
(D) 10000 किमी दूर तक

Answer : 5000 किमी दूर तक

Explanation : अग्नि-5 मिसाइल की रेंज 5000 किमी दूर तक है। भारतीय सेना ने 27 अक्टूबर 2021 को सतह से सतह वार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल को ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लॉन्च किया गया। अग्नि-5 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (Agni-V ICBM) का वजन 50 हजार किलोग्राम है। यह 17.5 मीटर लंबी है। इसका व्यास 2 मीटर यानी 6.7 फीट है। इसके ऊपर 1500 किलोग्राम वजन का परमाणु हथियार लगाया जा सकता है। इस मिसाइल में तीन स्टेज के रॉकेट बूस्टर हैं जो सॉलिड फ्यूल से उड़ते हैं।इसकी ध्वनि की गति से 24 गुना ज्यादा है यानी एक सेकेंड में 8.16 किलोमीटर की दूरी तय करती है। इसके अलावा अग्नि पांच की MIRV तकनीक की वजह से इसके वॉरहेड पर एक की जगह कई हथियार लगाए जा सकते हैं। ऐसे में मिसाइल एक बार में कई टारगेट को ध्वस्त कर सकती है। दावा है कि इस मिसाइल के जरिए पूरे एशिया, यूरोप, अफ्रीका के कुछ हिस्सों तक हमला किया जा सकता है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Agni 5 Missile Ki Range Kitni Hai