आगरा नगर की स्थापना किसके द्वारा की गयी थी?

Who founded the Agra city?

(A) अकबर
(B) फिरोज तुगलक
(C) सिकंदर लोदी
(D) शाहजहां

Answer : सिकंदर लोदी (Sikandar Lodi)

आगरा नगर की स्थापना सिकंदर लोदी (Sikandar Lodi) द्वारा की गयी थी। लोदी वंश के शासक सिकंदर लोदी (1489-1517 ई.) ने 1504 ई. में राजस्थान के शासकों पर अपने अधिकार को सुरक्षित रखने तथा व्यापारिक मार्गों पर नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से आगरा नगर की स्थापना की। वहां पर उसने बादलगढ़ के किले का भी निर्माण कराया। 1506 ई. में आगरा सिकंदर लोदी की राजधानी बनी। आगरा मुगल साम्राजय की चहेती जगह थी। आगरा 1526 से 1658 तक मुग़ल साम्राज्य की राजधानी रहा। वर्तमान में आगरा मुग़लकालीन इमारतों ताज महल, किला, फ़तेहपुर सीकरी आदि की वजह से एक विख्यात पर्यटन स्थल है। ये तीनों इमारतें यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल हैं।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी महात्मा गांधी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Agra Nagar Ki Sthapna Kiske Dwara Ki Gayi Thi