अगुलहास धारा किस महासागर में बनती है?

(A) प्रशांत महासागर में
(B) हिंद महासागर में
(C) आर्कटिक महासागर में
(D) अन्य

Question Asked : UPSC NDA/NA Exam 2020

Answer : हिंद महासागर में

Explanation : अगुलहास धारा हिंद महासागर में बनती है। यह एक गर्म जलधारा है, जो विषुवतीय रेखीय धारा दक्षिणी शाखा के रूप में बहती है और अफ्रीका के दक्षिणी भाग तक प्रवाहित होती है। अफ्रीका के मोजाम्बिक तट के समीप यह दक्षिण की ओर मुड़ जाती है। यहाँ बहने वाली धारा को मोजाम्बिक धारा कहा जाता है। अलास्का धारा इसे ब्रिटिश कोलंबिया धारा भी कहते हैं। यह अलास्का तथा ब्रिटिश कोलंबिया के तट के सहारे प्रवाहित होती है। यह एक गर्म धारा है। कैलीफॉर्निया धारा यह ठंडी धारा है। यह कैलीफॉर्निया के पश्चिमी तट के साथ बहकर दक्षिण में उत्तरी भू-मध्य सागरीय धारा से मिल जाती है। ओयाशियो धारा इसे क्यूराइल की ठंडी धारा भी कहते है। यह बेरिंग जल संयोजक से होती हुई दक्षिण की ओर साइबेरिया तट के साथ बहती है। जबकि ओयाशियो धारा, अलास्का धारा, कैलिफॉर्निया धारा प्रशान्त महासागर की धारा हैं।
Tags : हिंद महासागर
Related Questions
Web Title : Agulhas Dhara Kis Mahasagar Mein Banti Hai