आइन-ए-अकबरी (Ain-i-Akbari) क्या है?

(A) इसके रचयिता अबुल फ़ज़ल थे।
(B) यह एक बृहत् कृति अकबरनामा का भाग है।
(C) इसमें उल्लेख लिया गया है कि मुग़ल साम्राज्य में विविध जनसमुदाय थे और सामासिक संस्कृति थी।
(D) उपयुक्त सभी

Answer : उपयुक्त सभी

Explanation : आइन-ए-अकबरी (Ain-i-Akbari) की रचना 16वीं शताब्दी में हई थी। इसकी रचना अकबर के दरबारी अबुल फज़ल ने की थी। इसमें अकबर के दरबार, उसके प्रशासन के बारे में चर्चा की गई है। यह अकबरनामा के तीन खंडों में से अंतिम खंड है। पाश्चात्य विद्वानों को और उन के माध्यम से भारतीयों को, इस अमूल्य इतिहास-ग्रंथ की मूल्यवत्ता तब अधिक ज्ञात हुई जब सर्वप्रथम वारेन हेस्टिंग्स के शासन-काल में ग्लैडविन ने इसका आंशिक अनुवाद कियाः तत्पश्चात् ब्लाकमैन (1873) और जैरेट (1891,1894) ने इस ग्रन्थ का संपूर्ण अनुवाद अंग्रेजी में किया।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ain I Akbari Kya Hai