ऐसा कौन सा जानवर है जिसके पेट में दांत होते हैं?

(A) केकड़ा
(B) दरियाई घोड़ा
(C) झींगा
(D) मगरमच्छ

aisa kaun sa janwar hai

Answer : केकड़ा (Crab)

Explanation : ऐसा केकड़ा (Crab) जानवर है जिसके पेट में दांत होते हैं। यह मीठे और खारे पानी मे मिलते है। केकड़ा जलीय जीव होने के कारण नदियों, तालाबो और समुद्र में पाया जाता है। लेकिन कुछ केकड़े जमीन पर भी रहते है, जबकि कुछ जल और थल दोनों जगह पाये जाते है। अधिकतर केकडो के मछली की तरह गलफड़े होते है। जो पानी मे सांस लेने के लिए उपयोगी होते है। कुछ केकड़ों के गलफड़े और फेफड़े दोनों होते है। मादा और नर केकड़े में अंतर पेट के आकार का होता है। नर केकड़े का पेट त्रिकोणीय होता है। मादा का पेट गोलाकार या बेलनाकार होता है। नर केकड़ों के पंजे मादा से बड़े होते है। अगर केकड़ा लड़ाई के दौरान अपना पैर खो दे तो 1 साल के अंदर यह वापस उग आता है।
Tags : रोचक प्रश्नोत्तर
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Aisa Kaun Sa Janwar Hai Jiske Pet Mein Dant Hote Hain