ऐसा कौन सा पक्षी है जिसके दांत होते हैं?

(A) शुतरमुर्ग
(B) उल्लु
(C) सुलकाविस गिओरम
(D) तोता

bird

Answer : सुलकाविस गिओरम

Explanation : ऐसा सुलकाविस गिओरम पक्षी है जिसके दांत होते थे। वर्टिब्रेट पेलिओंटोलॉजी जर्नल के मुताबिक सुलकाविस इनेमल युक्त दांतों पर पक्षी की पहली खोज है। अमेरिकी शोधकर्ताओं को एक पक्षी के जीवाश्म मिले थे जिसके दांत होने का पता चलता हैं। इसी सबूत के चलते उन्होंने पक्षियों के पूर्वजों के मुंह में दांत होने की संभावना व्यक्त की है। उनका कहना है कि इन दांतों का इस्तेमाल वे खास तरह चीजों को खाने के लिए करते होंगे। उदाहरण के तौर पर अरबों साल पहले चीन के लियोनिंग प्रांत में पाए जाने वाले सुलकाविस गिओरम पक्षी के भोज्य पदार्थ यह साबित करते हैं कि उनके दांत कीड़ों और केकड़ों के सख्त कंकालों को खा सकने के काबिल रहे होंगे। लॉस एंजिलस स्थित नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के शोधकर्ताओं का मानना है कि दांतों वाले जीवाश्म के नमूने से पक्षियों की पूर्व प्रजातियों में अलग अलग आकार के दांतों के होने का पता चलता है।
Tags : रोचक प्रश्नोत्तर
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Aisa Kaun Sa Pakshi Hai Jiske Daant Hote Hain