ऐसा कौन सा पक्षी है जो कंकर पत्थर खा लेता है?

(A) बाज
(B) राम चिरैया
(C) चील
(D) शुतुरमुर्ग

bird

Answer : शुतुरमुर्ग

Explanation : ऐसा शुतुरमुर्ग पक्षी है जो कंकर पत्थर खा लेता है। दरअसल दुनिया के इस सबसे बड़े पक्षी के दांत नहीं होते है इसलिए शुतुरमुर्ग अपने भोजन को पचाने के लिए पेट में पत्थर के टुकड़े रखता है। इन टुकड़ों का वजन एक किलोग्राम तक हो सकता है। घास-फूस, छोटे पौधे, बीज, कीड़े-मकोड़े आदि इसके आहार हैं। यह मुख्य रूप से मैदानी और मरुस्थलीय क्षेत्र में पाया जाने वाला शुतुरमुर्ग 75 साल तक जीवित रह सकता है। इसकी ऊंचाई 9 फीट और जन 155 किलोग्राम तक होता है। नर शुतुरमुर्ग आमतौर पर काला होता है, लेकिन इसके पंख सफेद भी पाए गए हैं। मादा शुतुरमुर्ग और उनके बच्चों का रंग भूरा और सफेद होता है। अधिक वजन होने के कारण यह उड़ नहीं सकता। शुतुरमुर्ग काफी तेजी से बड़ा होता है। एक साल तक यह प्रति माह 10 इंच तक बढ़ता है।
Tags : रोचक प्रश्नोत्तर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Aisa Kaun Sa Pakshi Hai Jo Kankar Pathar Kha Leta Hai