ऐसी कौन सी मछली है जो तैरती नहीं ​बल्कि चलती है?

(A) फ्लाइंग फिश
(B) पिकामिन्नो
(C) स्पॉटेड हैंडफिश
(D) जेलीफ़िश

Answer : स्पॉटेड हैंडफिश (Spotted handfish)

Explanation : ऐसी स्पॉटेड हैंडफिश (Spotted handfish) मछली है जो पानी में तैरती नहीं ​बल्कि चलती है। यह ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण तट पर स्थित तस्मानिया द्वीप पर पाई जाती है। यह मछली 6 इंच तक लंबी होती है। यह बहुत कम तैरती हुई पाई जाती है। स्पॉटेड फिश अपने शरीर पर मौजूद फिन्स की मदद से समुद्र की तलहटी पर चलती है। इसके फिन्स पंजों की तरह होते हैं, इसलिए इन्हें हैंडफिश कहा जाता है। हर स्पॉटेड हैंडफिश के बॉडी में मौजूद स्पॉट का पैटर्न इंसानों की फिंगरप्रिंट की तरह अलग अलग होता है। इसका पूरा शरीर छोटे छोट दांतों के जैसे स्किल्स से कवर होता है, जिसे Denticles कहा जाता है। समुद्र की सतह पर पाए जाने वाले कीड़े, झींगे और छोटी म​छलियों को खाकर यह जिंदा रहती है। यह लुप्तप्राय प्राणी की श्रेणी में सूचीबद्ध है। मादा हैंडफिश एक बार में 80 से 250 तक अंडे दे सकती है।
Tags : रोचक प्रश्नोत्तर
Related Questions
Web Title : Aisi Kaun Si Machhali Hai Jo Tairti Nahi ​balki Chalti Hai