अजंता और महाबलीपुरम में समानता क्या है?

(A) दोनों एक ही समयकाल में निर्मित हुए थे
(B) दोनों में शिलाकृत स्मारक हैं
(C) दोनों का एक ही धार्मिक सम्प्रदाय से सम्बन्ध है
(D) इनमें से कोई नहीं

Question Asked : BPSC EXAM 2019

Answer : दोनों में शिलाकृत स्मारक हैं

Explanation : अजंता गुफाएँ महाराष्ट्र, भारत में स्थित पाषाण कट स्थापत्य गुफाएँ हैं। यहाँ पर दूसरी सदी ई.पू. से लेकर 5वीं सदी के मध्य निर्मित व चित्रित की गई गफाएँ हैं। यहाँ बौद्ध धर्म से संबंधित चित्रण एवं शिल्पकारी के उत्कृष्ट नमूने मिलते हैं। गुफाएँ एक घने जंगल से घिरी, अश्व नाल आकार में अजंता गाँव से लगभग 32 किमी. दूर बनी हैं। अजंता का मठ ऐसा समूह है, जिसमें कई विहार एवं चैत्य गृह हैं।

महाबलीपुरम दक्षिण भारत के शहर चेन्नई से लगभग 60 किमी की दूरी पर बंगाल की खाड़ी के किनारे स्थित है। महाबलीपुरम में कई प्रसिद्ध मंदिर हैं। इनमें से सबसे अधिक प्रसिद्ध तट मंदिर और रथ गुफा मंदिर हैं। तट मन्दिर महाबलीपुरम का तट मंदिर चेन्नई के 50 किमी दक्षिण में स्थित एक तटीय गाँव है, जिसका निर्माण राज सिंह के कार्यकाल में सातवीं शताब्दी के दौरान किया गया था। पल्लव वास्तुकला की राजसिंह शैली में निर्मित मंदिर बहुभुजी गुंबद वाले इस मंदिर में भगवान विष्णु और शिव के विग्रह हैं। इसे यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत घोषित किया गया है। रथ मंदिर एवं मंडप महाबलीपुरम के भव्य रथ एवं मंडप मंदिर 7वीं और 8वीं शताब्दियों में पल्लव राजा नरसिंह वर्मन महामल्ल द्वारा निर्मित कराए गए थे। रथ एकाश्मक चट्टान से खुले में उत्कीर्ण किए गए हैं, जबकि मण्डप वन गुफा के रूप में हैं, जिसमें खुली हवा के विशाल द्वार हैं, जिन्हें 'गंगा के उत्तराधिकारी' कहा जाता है और इसमें भगवान शिव की महिमा के हजारों शिल्प बनाए गए हैं। महाबलीपुरम में आठ रथ हैं, जिनमें से पाँच को महाभारत के पात्र, पाँच पांडवों और एक द्रौपदी के नाम पर दिया गया है। इन पाँच रथों को धर्मराज रथ, भीम रथ, अर्जुन रथ, द्रौपदी रथ, नकुल और सहदेव रथ के नाम से जाना जाता है। इनका निर्माण बौद्ध विहार शैली तथा चैत्यों के अनुसार किया गया है। अपरिष्कृत तीन मंजिल वाले धर्मराज रथ का आकार सबसे बड़ा है। द्रौपदी का रथ सबसे छोटा है और यह एक मंजिला है और इसमें फूस जैसी छत है। अर्जुन और द्रौपदी के रथ क्रमशः शिव और दुर्गा को समर्पित हैं।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी मध्यकालीन भारत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ajanta Aur Mahabalipuram Mein Samanta Kya Hai