अकबर का मकबरा कहाँ पर स्थित है?

(A) सिकंदरा
(B) आगरा
(C) औरंगाबाद
(D) फतेहपुर सीकरी

Answer : सिकंदरा

Explanation : अकबर का मकबरा सिकंदरा, आगरा में स्थित है। अकबर ने सिकंदरा में स्थित मकबरे की योजना स्वयं बनाई थी, परंतु 1612 में अंतिम रूप से इसका निर्माण जहांगीर ने करवाया था। यह मकबरा हिंदू, ईसाई, इस्‍लामिक, बौद्ध और जैन कला का सर्वोत्‍तम मिश्रण है। पिरामिड के आकार के बने इस पंचमंजिले मकबरे की सबसे ऊपरी मंजिल का निर्माण संगमरमर द्वारा जहांगीर ने करवाया था। जहांगीर ने मकबरे की मूल योजना में कई परिवर्तन किए। मकबरे के चारों कोनों पर तीन मंजिला मीनारें हैं। ये मीनारें लाला पत्‍थर से बनी हैं जिन पर संगमरमर का सुंदर काम किया गया है। मकबरे के चारों ओर खूबसूरत बगीचा है जिसके बीच में बरादी महल है जिसका निर्माण सिकंदर लोदी ने करवाया था। इस इमारत को देखकर पता चलता है कि मुगल कला कैसे विकसित हुई।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी मध्यकालीन भारत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Akbar Ka Maqbara Kaha Par Sthit Hai