अकबर कालीन सैन्य व्यवस्था किस पर आधारित थी?

(A) मनसबदारी
(B) जमींदारी
(C) सामंतवादी
(D) आइन–ए–दहशाला

Answer : मनसबदारी

Explanation : अकबर कालीन सैन्य व्यवस्था मनसबदारी पर आधारित थी। अरबी भाषा के शब्द मनसब का शाब्दिक अर्थ है ‘पद’। मुगलकालीन सैन्य व्यवस्था पूर्णत: मनसबदारी प्रथा पर आधारित थी। अकबर द्वारा प्रारंभ की गई इस व्यवस्था में उन व्यक्तियों को सम्राट द्वारा एक पद प्रदान किया जाता था जो शाही सेना में होते थे। मनसब प्राप्त करने के उपरांत उस व्यक्ति का शाही दरबार में प्रतिष्ठा, स्थान एवं वेतन का ज्ञान होता था। संभवत: अकबर की मनसबदारी व्यवस्था मंगोल नेता चंगेज खां की दशमलव प्रणाली पर आधरित थी।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी मध्यकालीन भारत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Akbar Kalin Sainya Vyavastha Kis Par Aadharit Thi