अकबर को किसने मारा था?

(A) शेरशाह सूरी
(B) हुमायूँ
(C) जहाँगीर
(D) स्वाभाविक मृत्यु

akbar

Answer : स्वाभाविक मृत्यु

Explanation : अकबर को किसने मारा था इसका कोई उल्लेख नहीं है अपितु वह स्वाभाविक मृत्यु को प्राप्त हुए थे। अकबर का देहावसान 27 अक्टूबर 1605 ई. को फतेहपुर सीकरी में हुआ। अकबर मुगल वंश का सबसे महान शासक था, उसे आगरा के पास सिकंदरा में दफ़नाया गया, जहाँ उसका कलापूर्ण मक़बरा बना हुआ है। अकबर के बाद सलीम जहांगीर के नाम से मुग़ल साम्राज्य का अगला बादशाह नियुक्त हुआ। बता दे कि अकबर ने दक्षिण भारत में दक्कन के भाग को छोड़कर लगभग समस्त भारत पर विजय प्राप्त कर लिया था। 1594 ईस्वी में कंधार मुग़ल साम्राज्य का हिस्सा बना दिया गया था, जबकि कश्मीर 1587 ईस्वी में मुग़ल सेना द्वारा जीता गया था।

अकबर के सबसे करीबी सहायक बीरबल की 1585 ईस्वी में अफगान विद्रोह के दौरान मृत्यु हो गयी। इसके अलावा 1595 ईस्वी में में अकबर के कवि दोस्त फैजी की मृत्यु हो गई। अकबर ने स्वयं अहमदनगर के मुग़ल अभियान के नेतृत्व किया जबकि विपक्ष में अहमदनगर की शासिका चाँद बीबी ने अहमदनगर की सेना का नेतृत्व किया था। जब वह दक्कन के अभियान में व्यस्त था उसी समय उसके पुत्र जहाँगीर ने उत्तर भारत में विद्रोह कर दिया और अकबर के सबसे प्रिय और नवरत्नों में से एक अबुल फज़ल की हत्या करवा दी। इस घटना के बाद अकबर को दिल को गहरा चोट पहुंचा और उसके बाद उसका स्वास्थ्य दिन-ब-दिन गिरता चला गया।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी रोचक प्रश्नोत्तर
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Akbar Ko Kisne Mara Tha