अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थी?

(A) नलिनी सेन गुप्ता
(B) सरोजिनी नायडू
(C) ऐनी बेसेंट
(D) कादम्बिनी बोस

Question Asked : UPPSC 1999

Answer : ऐनी बेसेंट

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष ऐनी बेसेंट थी। ऐनी बेसेंट एक आयरिश महिला थी। वे 1914 के मद्रास कांग्रेस अधिवेशन में पधारी थी। अखिल भारतीय कांग्रेस के कलकत्ता के 32वें अधिवेशन में जोकि 28-29 दिसंबर, 1917 को हुआ था, की अध्यक्षता ऐनी बेसेंट ने की थी। वह कांग्रेस की अध्यक्षता करने वाली प्रथम महिला थी। जबकि भारतीय मूल की प्रथम महिला, जिन्होंने कांग्रेस के वार्षिक अधिवेशन की अध्यक्षता की थी, वे भी सरोजनी नायडू। उन्होंने कानपुर के चालीसवें वार्षिक अधिवेशन, जो 26-28 दिसंबर, 1925 में हुआ था, की अध्यक्षता की थी। इसी अधिवेशन में 'हिंदी' को राष्ट्रभाषा के रूप में इस्तेमाल किया गया। एनी बेसेंट भारतीयों में राष्ट्रवादी भावना जाग्रत करना और उन्हें उनके अधिकार दिलाना चाहती थी। एनी बेसेंट कहती थी कि "मैं एक भारतीय टॉमटॉम हूँ जिसका कार्य सोते हुए भारतीयों को जगाना है ताकि वे अपनी मातृभूमि के लिए कार्यरत हो सकें।"
Tags : आधुनिक इतिहास आधुनिक भारत इतिहास प्रश्नोत्तरी स्वतंत्रता आंदोलन
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Akhil Bhartiya Rashtriya Congress Ki Pratham Mahila Adhyaksh Kaun Thi