अखिल भारतीय टेनिस संघ के अध्यक्ष कौन है?

(A) अनिल धुपर
(B) प्रवीण महाजन
(C) अनिल जैन
(D) रोहित राजपाल

Answer : अनिल जैन

Explanation : अखिल भारतीय टेनिस संघ के अध्यक्ष अनिल जैन है। राज्य सभा सदस्य अनिल जैन को अखिल All India Tennis Association (ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन - एआईटीए) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) में संघ का अध्यक्ष 6 सितंबर 2020 को चुना गया है। वहीं, मध्य प्रदेश टेनिस संघ के सचिव अनिल धुपर को महासचिव नियुक्त किया गया है। सभी पदों के अलावा कार्यकारी समिति के सदस्यों के लिए चुनाव की जरूरत नहीं पड़ी, सभी का निविर्रोध चयन हुआ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनिल ने प्रवीण महाजन का स्थान लिया जबकि धुपर, हिरनमॉय चटर्जी का स्थान लिया।

हाल ही में दिल्ली लॉन टेनिस संघ (डीएलटीए) के अध्यक्ष चुने गए भारतीय डेविस कप टीम के नॉन प्लेइंग कप्तान रोहित राजपाल को 2024 तक कोषाध्यक्ष चुना गया है। पूर्व खिलाड़ी और तमिलनाडु संघ के अध्यक्ष विजय अमृतराज को उपाध्यक्ष चुना गया है। उनके साथ चटर्जी, चिंतन पारिख, नवनीत सहगल, अनिल खन्ना, भरत ओझा, सीएस.सुंदर राजू और राजन कश्यप को भी उपाध्यक्ष चुना गया है। प्रेम कुमार करार, रकतीम साइकिया, सुमन कपूर और सुरेंद्र अय्यर को संयुक्त सचिव चुना गया है। वहीं अखोरी बी प्रसाद, अनेली महाजन, अंकुश दत्ता, अशोक कुमार, गुरुचरण सिंह होरा, मुर्ती गुप्ता और थॉमस पॉल को कार्यकारी समिति में चुना गया है।
Tags : खेल करेंट अफेयर्स टेनिस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Akhil Bhartiya Tennis Sangh Ke Adhyaksh Kon Hai