अलबरूनी किसका दरबारी था?

(A) अहमदशाह अब्दाली
(B) महमूद गजनवी
(C) बैरम ख़ाँ
(D) इब्राहिम लोदी

Answer : महमूद गजनवी

Explanation : अलबरूनी महमूद गजनवी का दरबारी था। उसका जन्म 973 ई. में खीवा प्रदेश में हुआ था। अलबरूनी महमूद के दरबार का रत्न था वह एक सुप्रसिद्ध दार्शनिक, गणितज्ञ और इतिहासकार था। उसका असली नाम अबू रेहान मुहम्मद बिन अहमद था। वह महमूद गजनवी के सम्पर्क में तब आया जब महमूद ने खीवा पर आक्रमण किया और अबू रेहान को बंदी बनाकर उसके समक्ष लाया गया। अबू रेहान महमूद गजनवरी के साथ भारत आया और वर्षों भारत में रहा। भारतीय सभ्यता ने उसको आकर्षित किया। उसने संस्कृत भाषा सीखी और भारतीय दर्शन का अध्ययन किया। उसने भारत के एक बड़े भाग का भ्रमण किया और तत्कालीन भारतीय सामाजिक और आर्थिक स्थिति का अध्ययन किया और इसका पूरा विवरण अपनी पुस्तक तहकीक-ए-हिन्द में दिया। यह पुस्तक तत्कालीन ग्यारहवीं शताब्दी के भारत की सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक और आर्थिक स्थिति का सही चित्रण करती है।
Tags : पानीपत का तीसरा युद्ध मध्यकालीन इतिहास
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Al Biruni Kiska Darbari Tha