अलबरूनी (Al Biruni) ने क्या किया?

(A) भारत में इस्लाम का प्रचार किया
(B) भारत और भारतवासियों का वर्णन किया
(C) दक्षिण में सूफीवाद को प्रोत्साहन​ दिया
(D) बलबन के समय राज्यपाल का काम किया

Question Asked : [MPPSC (Pre) Opt. History 1994]

Answer : भारत और भारतवासियों का वर्णन किया

अलबरूनी का जन्म सन् 973 ई. में मध्य एशिया के ख्वारिज्म प्रदेश में हुआ था। जब सुल्तान महमूद ने अपनी सेना के साथ भारत में सोमनाथ पर आक्रमण किया था जो अलबरूनी उसके साथ था। इन्हीं सब कारणों से अलबरूनी को बार-बार भारत आना पड़ा और देश के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में ठहरने का अवसर मिला। इसने अपने अवकाश के क्षणों को भारत के अध्ययन में व्यतीत किया अलबरूनी की पुस्तक 'तहकीक-ए-हिंद' अथवा 'किताब-उल-हिंद' में जैसा उसने भारत को देखा उसी का सजीव वर्णन मिलता है। इन्होंने अपनी रचना में भारत के धार्मिक, साहित्यिक तथा वैज्ञानिक परंपराओं का वर्णन किया है।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन काल भारत मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Al Biruni Ne Kya Kiya