अलबरूनी किसके शासनकाल में भारत आया था?
(A) महमूद गजनवी
(B) मुहम्मद गोरी
(C) कुतुबद्दीन ऐबक
(D) इल्तुतमिश
Question Asked : [RAS/RTS (Pre) Opt. History 95-96, 2008]
अलबरूनी महमूद गजनवी की भारत विजय से पहले एक विद्वान तथा राजनयिक रूप में खींवा देश के अंतिम शासक की सेवा में थे। इसके बाद में महमूद गजनवी के दरबार से संबंध हो गये और जब महमूद ने भारत पर चढ़ाई की तो वे उसके साथ भारत आये। उनकी सबसे महत्वपूर्ण और उल्लेखनीय रचना किताब-उल-हिंद में उसके द्वारा किया गया भारतीय जीवन का सर्वेक्षण है। उनकी रचना 1017 से 1030 ई. के बीच भारतीय जीवन के अध्ययन एवं निरीक्षण पर आधारित है। इस पुस्तक में उन्होंने भारतीय परंपराओं, रीति-रिवाजों, त्यौहारों, उत्सवों, धार्मिक अनुष्ठानों, दैनिक यज्ञ, पूजा पाठ, तीर्थयात्रा, व्रत आदि का वर्णन किया है।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी, प्राचीन काल भारत, मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams