एलोवेरा का वानस्पतिक नाम क्या है?

(A) ओसिमम तेनुइफ्लोरम
(B) रोजा हाइब्रिडा
(C) एकायरेन्थिस् एस्पेरा
(D) एलोवेरा बारबन्डसिस

Answer : एलोवेरा बारबन्डसिस (Aloevera Barbadensis)

Explanation : एलोवेरा का वानस्पतिक नाम एलोवेरा बारबन्डसिस (Aloevera Barbadensis) है। इसे घृत कुमारी, जिसे क्वारगंदल या ग्वारपाठा के नाम से भी जाना जाता है। एलोवेरा का पौधा छोटा लेकिन पत्‍ते मोटे और गूदेदार होते हैं। इसके पत्‍ते के आगे का भाग नुकीला और किनारे हल्‍के कांटेनुमा होते है। एलोवेरा की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। जिसमें मुख्यतया दो प्रजातियों का चिकित्सा में विशेष तौर पर प्रयोग किया जाता है- Aloe vera (Linn.) और Aloe abyssinica (पीतपुष्पा कुमारी)। एलोवेरा को हिंदी में घीकुआँर, ग्वारपाठा, घीग्वार; अंग्रेजी में एलो वेरा (Aloe vera), कॉमन एलो (Common aloe), बारबडोस एलो (Barbados aloe), मुसब्बार (Musabbar), कॉमन इंडियन एलो (Common Indian aloe) और संस्कृत में कुमारी, गृहकन्या, कन्या, घृतकुमारी आदि कहते है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Aloe Vera Ka Vanaspatik Naam