अमर नायक प्रणाली किसकी राजनीतिक खोज थी?

(A) चोल
(B) चालुक्य
(C) गुप्त
(D) विजयनगर

Answer : विजयनगर

Explanation : अमर-नायक प्रणाली विजयनगर शासकों की नवीन खोज थी। अमर-नायक सैन्य कमांडर थे जिन्हें राय द्वारा शासित क्षेत्र दिये जाते थे। विजयनगर के शासक स्वयं को राय कहा करते थे। अमरनायकों के कार्य निम्नलिखित थेः ये उस क्षेत्र में किसानों, शिल्पकारों और व्यापारियों से कर एवं अन्य बकाया राशि एकत्र करते थे। राजस्व का एक भाग वे निजी उपयोग और घोड़ों एवं हाथियों की एक निर्धारित टुकड़ी को बनाए रखने के लिये अपने पास रखते थे। इससे विजयनगर को एक प्रभावी युद्ध बल मिला और वे पूरे दक्षिणी प्रायद्वीप को अपने नियंत्रण में लाने में सफल हो सके। राजस्व के कुछ भाग का उपयोग मंदिरों के रखरखाव और सिंचाई कार्यों के लिये भी किया जाता था। अमर-नायक राजा को वार्षिक रूप से भेंट भेजते थे और राजा के प्रति अपनी निष्ठा दिखाने हेतु उपहारों के साथ दरबार में उपस्थित होते थे।
Related Questions
Web Title : Amar Nayak Pranali Kiski Rajnitik Khoj Thi