अमीर खुसरो का वास्तविक नाम क्या था?

(A) अब्दुल राही
(B) शिवप्रसाद
(C) अबुल हसन
(D) सुदर्शन

Answer : अबुल हसन

Explanation : अमीर खुसरो का वास्तविक नाम अबुल हसन था। ये निजामुद्दीन औलिया के शिष्य थे। ये खड़ी बोली के आदि कवि कहे जाते हैं। खुसरो द्वारा रचित ग्रंथों की संख्या 100 बताई जाती है, जिनमें से कुछ महत्वपूर्ण इस प्रकार हैं–खालिक बारी, पहेलियाँ, मुकरियाँ, दो सुखने गजल आदि। अमीर खुसरो का जन्म 651 हि. (1253 ई.) में हुआ, उनके जन्मस्थान होने का गौरव उत्तर प्रदेश के एटा जिले में स्थिति पटयाली ग्राम को प्राप्त है। इस प्रकार अमीर खुसरो पितृ-परम्परा से तुर्क और मातृ-परम्परा से ब्रजवासी हिन्दू (भारतीय) थे। 1564 ई. में खुसरो के पिता एक युद्ध में मारे गए और अमीर खुसरो का लालन-पालन उनके नाना के संरक्षण में हुआ।

खुसरो के जीवनकाल में ही दिल्ली के सिंहासन पर ग्यारह बादशाह बैठे। इनमें से सात की तो उन्होंने स्वयं सेवा की थी। इन्होंने अपनी आँखों से गुलाम वंश का पतन, खिलजी वंश का उत्थान और पतन तथा तुगलक वंश का प्रारंभ देखा था। जलालुद्दीन ने इनकी योग्यता से प्रभावित होकर इन्हें अमीर की पदवी से विभूषित किया तभी से ये अमीर खुसरो के नाम से पुकारे जाने लगे। जलालुद्दीन के बाद अलाउद्दीन खिलजी गद्दी पर बैठे। उन्होंने खुसरो को बहुत आदर तथा सम्मान दिया। इसी काल में खुसरो की प्रतिभा पूर्ण रूप से चमक उठी। अमीर खुसरो के गुरु शेख निजामुद्दीन चिश्ती के निधन का समाचार उनको बहुत आघात लगा और वे उदास एवं दुःखी रहने लगे। इस घटना के 6 महीने बाद ही 72 वर्ष की आयु में इनका देहांत हो गया।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी मध्यकालीन भारत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Amir Khusro Ka Vastvik Naam Kya Tha